City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
राजनीतिवीडियो न्यूज़

BSL विस्तारीकरण में 70% रोजगार की मांग, भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी

बोकारो स्टील प्लांट के विस्तारीकरण को लेकर अब सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बोकारो परिसदन में प्रेस वार्ता कर भाकपा माले नेता राजू दुबे ने बीएसएल प्रबंधन पर विस्थापित युवाओं को रोजगार में उचित भागीदारी नहीं देने का आरोप लगाया है।

राजू दुबे का कहना है कि झारखंड सरकार की नीति के मुताबिक विस्तारीकरण में काम कर रही कंपनियों में 70 प्रतिशत रोजगार स्थानीय विस्थापित युवाओं को मिलना चाहिए। उनका दावा है कि इस्पात सचिव की ओर से भी विस्तारीकरण के दौरान विस्थापितों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई थी।

लेकिन भाकपा माले नेता के मुताबिक, विस्तारीकरण का काम शुरू होने के बाद करीब 3 हजार मजदूरों को रोजगार दिया गया, बावजूद इसके विस्थापित युवाओं को अपेक्षित अवसर नहीं मिला।

राजू दुबे ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विस्थापित युवाओं को रोजगार में उचित हिस्सेदारी नहीं दी गई तो भाकपा माले और एक्टू संयुक्त रूप से आंदोलन करेंगे। साथ ही प्लांट में काम कर रही कंपनियों के खिलाफ भी विरोध तेज करने की बात कही गई है।

अब बड़ा सवाल यही है कि बीएसएल विस्तारीकरण में स्थानीय विस्थापित युवाओं को रोजगार में कितनी हिस्सेदारी मिलेगी और भाकपा माले की चेतावनी के बाद प्रबंधन का अगला कदम क्या होगा?

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!