बोकारो के सेक्टर-12D में देर रात करीब 2 बजे एक किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पवन किराना स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दुकान मालिक सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। वहीं, फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान के अंदर रखा बड़ी मात्रा में किराना सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान मालिक सत्येंद्र सिंह के मुताबिक, शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। उनका दावा है कि इस अगलगी में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर बर्बाद हो गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रात के वक्त हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
बोकारो के सेक्टर-12D में देर रात करीब 2 बजे एक किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पवन किराना स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही दुकान मालिक सत्येंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। वहीं, फायर ब्रिगेड को भी तत्काल सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान के अंदर रखा बड़ी मात्रा में किराना सामान जलकर राख हो चुका था।
दुकान मालिक सत्येंद्र सिंह के मुताबिक, शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। उनका दावा है कि इस अगलगी में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर बर्बाद हो गया।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रात के वक्त हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।