City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

हजारीबाग घटना के विरोध में बोकारो में पत्रकारों का मार्च, काला बिल्ला लगाकर जताया आक्रोश

टाउन हॉल से डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च, दोषियों की गिरफ्तारी और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

हजारीबाग में पत्रकार के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में शनिवार को बोकारो के पत्रकारों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। पत्रकारों ने काला बिल्ला लगाकर टाउन हॉल से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला।

बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार टाउन हॉल में एकत्र हुए और वहां से शांतिपूर्ण मार्च करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान पत्रकारों ने उपायुक्त अजय नाथ झा के माध्यम से झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हजारीबाग में एक पत्रकार के साथ मारपीट की घटना कथित तौर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।

पत्रकारों ने ज्ञापन के जरिए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और पीड़ित पत्रकार को सुरक्षा व मुआवजा देने की मांग की।

पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस तरह का हमला अस्वीकार्य है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विरोध मार्च में शामिल पत्रकारों ने कहा कि इस मुद्दे पर वे रांची प्रेस क्लब के साथ एकजुट हैं और यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!