City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडधनबादबोकारो

धनबाद में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, फैंसी नंबर प्लेट पर कार्रवाई

अब बाइक के पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य, चालान अभियान तेज

धनबाद में ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। फैंसी नंबर प्लेट के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वहीं अब बाइक पर पीछे बैठने वाले सवार के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया। अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक डीएसपी अरविन्द कुमार सिंह कर रहे थे।

डीएसपी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत केवल हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) ही मान्य है। फैंसी, स्टाइलिश या जातिसूचक नंबर प्लेट लगाना कानूनन अपराध है। अभियान के दौरान एक कार से फैंसी नंबर प्लेट हटवाकर वैध प्लेट लगवाई गई।

उन्होंने कहा कि जिले में हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ी है और करीब 99 प्रतिशत बाइक चालक हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं। बावजूद इसके नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

डीएसपी ने स्पष्ट किया कि अब बाइक पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं में अक्सर पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट के गंभीर रूप से घायल होता है, इसलिए दोनों सवारों का हेलमेट पहनना जरूरी है।

इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए नियमित जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, फैंसी नंबर प्लेट का उपयोग न करें और अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!