झारखंडबोकारो

नावाडीह वृद्धा आश्रम में मुंह के स्वास्थ्य की जांच, बच्चों को भी दी गई जानकारी

डॉक्टरों की टीम ने वृद्धजनों और स्कूली बच्चों को दंत स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

बोकारो जिले के नावाडीह में स्वास्थ्य विभाग की पहल पर दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा संचालित आदर्श वृद्धा आश्रम में आयोजित हुआ, जहां वृद्धजनों के साथ-साथ स्कूली बच्चों के मुंह के स्वास्थ्य की जांच की गई।

सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावाडीह के दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं दंत सहायक संदीप कुमार ने भाग लिया। इस दौरान वृद्धजनों के दांतों और मसूड़ों की जांच कर उन्हें सही देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।

डॉक्टरों ने ब्रश और टूथपेस्ट के सही उपयोग की विधि समझाई और तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। साथ ही बताया गया कि मसूड़ों में सूजन, खून आना, सांसों में बदबू, दांतों में सड़न या सूखे मुंह जैसी समस्याएं होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

वहीं, बच्चों को भी दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए वीडियो के माध्यम से सही तरीके से ब्रश करने की जानकारी दी गई।

यह शिविर न केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित रहा, बल्कि लोगों को जागरूक कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!