City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज कर, गिरफ्तारी की मांग

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज कर,  गिरफ्तारी की मांग 

बोकारो : बोकारो जिले में राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने चास थाना में कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

भाजपा की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि 28 मई को चास के रामराज फॉर्म में आयोजित जय हिंद सभा कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए “जाहिल” जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

इसके अलावा उन्होंने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भी सवाल खड़े किए।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने अपने आवेदन में बताया कि उमेश गुप्ता के बयान से प्रधानमंत्री जैसे गरिमामयी पद की छवि धूमिल हुई है और इससे देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि यह न केवल राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि देश के संवैधानिक पद के सम्मान पर भी आघात है।

भाजपा ने चास थाना से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता के खिलाफ तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए।

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने भी मंच से उमेश गुप्ता की टिप्पणी पर खेद जताया था और इसे उनकी व्यक्तिगत गलती बताया था।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!