बोकारो | जोशी कॉलोनी विवाद में ग्रामीणों ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
बोकारो के हरला थाना क्षेत्र स्थित जोशी कॉलोनी, गेट नंबर-3 में विवाद के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने नीलमनी देवी और उनके पुत्र राम बोदरा के खिलाफ बोकारो एसपी को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों ने कई आरोप लगाए हैं और दावा किया है कि नीलमनी देवी के हाथ में लगी चोट मारपीट से नहीं, बल्कि गिरने से हुई थी। वहीं विश्वकर्मा पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में विवाद को लेकर भी ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में कई आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि 21 सितंबर को राम बोदरा की शिकायत पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को दूसरे पक्ष के लोग भी कार्यालय पहुंचे और कुछ साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं।
डीएसपी ने कहा कि दोनों पक्षों के आरोपों और साक्ष्यों की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।