City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बीएसएल के एसएमएस-न्यू विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, एक ही टंडिश से 34 हीट कास्टिंग कर रचा नया कीर्तिमान

बीएसएल के एसएमएस-न्यू विभाग ने बनाया रिकॉर्ड, एक ही टंडिश से 34 हीट कास्टिंग कर रचा नया कीर्तिमान

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के एसएमएस – न्यू विभाग ने तकनीकी उत्कृष्टता और मजबूत टीम वर्क के बल पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विभाग ने एक ही टंडिश से रिकॉर्ड 34 हीट की सफल कास्टिंग कर फरवरी 2023 में बनाए गए 33 हीट के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

यह सफलता विभाग की तकनीकी दक्षता, गुणवत्ता नियंत्रण, तापमान प्रबंधन और सुनियोजित संचालन का परिचायक है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे निदेशक प्रभारी  बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) सी.आर. महापात्रा, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (स्टील) अरविंद कुमार, एवं एसएमएस-न्यू के मुख्य महाप्रबंधक  पी.वी. राव का कुशल नेतृत्व है। साथ ही, एसएमएस-न्यू की टीम और सहयोगी विभागों की प्रतिबद्धता ने इस सफलता को साकार किया।

ज्ञात हो कि एसएमएस-न्यू विभाग ने गुणवत्ता, दक्षता और उत्पादन के क्षेत्र में लगातार नए मानक स्थापित किए हैं, जो न केवल बीएसएल की तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करते हैं, बल्कि सेल (SAIL) को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त भी प्रदान करते हैं।

यह उपलब्धि आने वाले समय में बीएसएल को और ऊँचाइयों पर पहुँचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!