City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमझारखंडरांची

कांके थाना क्षेत्र में अपराधकर्मी के पास से अवैध हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

कांके थाना क्षेत्र में अपराधकर्मी के पास से अवैध हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

रांची, 30 मई 2025: कांके थाना क्षेत्र में 29 मई की रात एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्ती दल ने रिंग रोड के ओवरब्रिज के नीचे एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेशानुसार क्षेत्र में लगातार सघन गश्ती चलाई जा रही है। इसी क्रम में गश्ती पदाधिकारी को सूचना मिली कि लॉ यूनिवर्सिटी के आगे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार के साथ मौजूद है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वह व्यक्ति बुकरू की दिशा में भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ा गया।

❗ गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:

नाम: शमसाद आलम (उम्र 26 वर्ष), पिता: मो० लड्डू वर्तमान पता: टिम्बर गली, तीसरा अपार्टमेंट, थाना गोंदा, रांची, स्थायी पता: ग्राम बलथी रसूलपुर, थाना बोचान, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार

🔍 बरामदगी:

एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है और बैट्री सप्लाई का कार्य भी करता है। हथियार के स्रोत के बारे में उसने कबूल किया कि यह मुंगेर, बिहार से खरीदा गया था।

📝 दर्ज मामला:

इस संबंध में कांके थाना कांड संख्या 144/25, दिनांक 29.05.2025 के तहत धारा 25(1-बी)(ए)/26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। पुलिस अब हथियार आपूर्तिकर्ता और नेटवर्क से जुड़े अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!