City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

केंद्र सरकार की जांच टीम ने चास और चंदनकियारी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का किया निरीक्षण

मुख्य बिंदु: एफसीआई डिपो, पीडीएस दुकानें और धान अधिप्राप्ति केंद्र की व्यवस्था पर जताया संतोष

बोकारो: भारत सरकार की केंद्रीय जांच टीम ने मंगलवार को बोकारो जिला के चास और चंदनकियारी प्रखंडों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) एवं खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था से संबंधित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया।

इस जांच टीम में भारत सरकार के अवर सचिव संतोष कुमार मीणा, सहायक अनुभाग अधिकारी हरविंदर कुमार, एफसीआई धनबाद के मंडल प्रबंधक सिद्धार्थ चक्रपाणि, एवं बोकारो की जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खलखो शामिल थीं।

निरीक्षण के दौरान टीम ने चास स्थित एफसीआई डिपो–पीईजी (राज्य खाद्य निगम) गोदाम, जन वितरण प्रणाली विक्रेता श्रीमति लता मांझी की दुकान और श्री कृष्ण देव महतो की पीडीएस दुकान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा, चंदनकियारी प्रखंड के साबड़ा पैक्स स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र का भी दौरा किया गया।

टीम ने निरीक्षण के क्रम में स्टॉक रजिस्टर, वितरण अभिलेख, भंडारण की स्थिति और लाभुकों को समय पर खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था की विस्तृत जांच की। सभी दस्तावेज और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

जांच टीम ने लाभुकों से संवाद कर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की जानकारी ली। लाभुकों ने बताया कि उन्हें जून, जुलाई और अगस्त माह का खाद्यान्न समय पर प्राप्त हो चुका है। इस पर टीम ने वितरण प्रक्रिया की पारदर्शिता और समयबद्धता की सराहना की।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप खाद्यान्न वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में लगातार कार्य हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!