City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
गुमलागोड्डाझारखंडरांची

देवघर में अपराधियों के हौसले बुलंद, मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

देवघर में अपराधियों के हौसले बुलंद, मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

देवघर | संवाददाता रिपोर्ट देवघर जिले में अपराधियों के हौसले इन दिनों लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया गांव से सामने आया है, जहाँ मामूली विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी मनु राउत सड़क किनारे अपनी स्कूटी पर बैठा हुआ था, तभी कुछ युवक वहां पहुंचे और स्कूटी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिस्टल निकाल कर मनु राउत को सीधे गोली मार दी

गोली मनु के बाएं हाथ में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनु राउत को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर है।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवकों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

देवघर में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता में असुरक्षा का माहौल बढ़ता जा रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर जनता में सुरक्षा की भावना पुनः स्थापित करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!