City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में नहीं पहुंचे अधिकारी। 

झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में नहीं पहुंचे अधिकारी। 

राज्य सरकार की “झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना” की शुरुआत आज से की गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना है। इस योजना के तहत पंचायत भवनों और नगर निगम वार्डों में कैंप लगाए गए हैं।

हालांकि, चास नगर निगम के अधिकारी इस योजना को गंभीरता से नहीं ले रहा है। नगर निगम के भोलूर बांध जोन 2, वार्ड नंबर 14 में महिलाओं की भीड़ सुबह 10 बजे से जमा है, लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में नहीं पहुंचे अधिकारी।
झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना में नहीं पहुंचे अधिकारी।

इस वजह से महिलाएं फॉर्म जमा नहीं कर पा रही हैं और इस कार्यशैली से नाराज हैं। उनका कहना है कि वे जिला उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार कैंप में उपस्थित हुईं, लेकिन कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं है।

इसे भी पढ़े :धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर सांसद ढुल्लू महतो ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की – CITY HULCHUL

इसे भी पढ़े :CISF बोकारो ने मियावाकी वन लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया – CITY HULCHUL

निवर्तमान वार्ड पार्षद लक्ष्मण प्रसाद ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी राज्य सरकार की योजना को भी धरातल पर नहीं उतारना चाहते हैं। उपायुक्त के निर्देश के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया है, जिससे महिलाएं परेशान हो रही हैं।

वीडियो देखें : 

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!