झारखंडबोकारो

Bokaro News | DC Ajay Nath Jha की पहल से शंकर हांसदा को मिला त्वरित इलाज, RIMS रांची रेफर

रिजनों की गुहार पर स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त, तत्काल उपचार और बेहतर इलाज की कराई व्यवस्था

बोकारो | 18 जून 2026

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा का उदाहरण पेश किया। चंदनकियारी निवासी शंकर हांसदा के परिजनों द्वारा इलाज में आ रही कठिनाइयों की जानकारी मिलने के बाद उपायुक्त ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की। उपायुक्त स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश देकर मरीज का त्वरित उपचार सुनिश्चित कराया।

शंकर हांसदा के परिजन बुधवार को समाहरणालय पहुंचकर उनकी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से उपायुक्त को अवगत कराया। परिजनों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले हाथ की हड्डी टूटने के बाद ऑपरेशन कर रॉड लगाई गई थी, लेकिन रॉड की स्थिति ठीक नहीं रहने से लगातार परेशानी हो रही थी और हाथ से रक्तस्राव भी हो रहा था।

परिजनों की समस्या सुनते ही उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया और निर्देश दिया कि मरीज को तुरंत सदर अस्पताल लाया जाए। इसके बाद वे स्वयं अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन डॉ. ए.बी. प्रसाद को समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डॉक्टरों की टीम ने किया प्राथमिक उपचार

सदर अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने शंकर हांसदा की जांच कर तत्काल प्राथमिक उपचार किया और रक्तस्राव को नियंत्रित किया। मरीज की स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ इलाज की आवश्यकता महसूस की गई, जिसके बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर करने का निर्णय लिया गया।

रिम्स में भर्ती तक की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश

उपायुक्त ने सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि शंकर हांसदा के रिम्स में भर्ती होने तक की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इमरजेंसी वार्ड का भी किया निरीक्षण

अस्पताल पहुंचने के दौरान उपायुक्त ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से शंकर हांसदा के परिवार को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन की इस मानवीय पहल की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!