झारखंडबोकारोशिक्षा

बोकारो : डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार को मिला ‘लीडर्स 2026’ का राष्ट्रीय सम्मान

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. गंगवार राष्ट्रीय ‘लीडर्स 2026’ सम्मान से सम्मानित

के-12 शिक्षा में नवाचार, कुशल नेतृत्व और भावी पीढ़ी को दिशा देने में योगदान के लिए मिला सम्मान

बोकारो | 19 सितंबर 2026

बोकारो: दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो के प्राचार्य डॉ. अवनीन्द्र सिंह गंगवार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय नेतृत्व और नवाचार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें ‘एजुकेशन टुडे’ की ओर से आयोजित ‘नॉर्थ एजुकेटर्स समिट एंड नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स 2026’ में ‘लीडर्स 2026’ के विशेष सम्मान से नवाजा गया।

डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. अवनीन्द्र सिंह गंगवार को के-12 शिक्षा के क्षेत्र में उनके नेतृत्व, नवाचार और अनुकरणीय योगदान के लिए ‘लीडर्स 2026’ के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह समारोह हरियाणा के गुरुग्राम स्थित द वेस्टिन में आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से शिक्षाविदों, स्कूल निदेशकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

‘एजुकेशन टुडे’ द्वारा आयोजित नॉर्थ एजुकेटर्स समिट एंड नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स 2026 में डॉ. गंगवार को विद्यालयी शिक्षा में दूरदर्शी नेतृत्व और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति-फलक और उपलब्धि प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय सम्मान के बाद डीपीएस बोकारो में खुशी

शनिवार को डीपीएस बोकारो में विद्यालय के वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण और उपप्राचार्या शालिनी शर्मा ने प्राचार्य डॉ. गंगवार को पुरस्कार सांकेतिक रूप से सौंपा। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। इस उपलब्धि के बाद स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है।

सम्मान का श्रेय विद्यालय परिवार को

डॉ. गंगवार ने सम्मान का श्रेय विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रबंधन और पूरे विद्यालय परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करने के लिए और अधिक ऊर्जा देगा।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!