झारखंडबोकारो

बोकारो: माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार से भाजपा प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

माराफारी थाना प्रभारी संजय कुमार से भाजपा की मुलाकात

मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ता, विधि-व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

माराफारी, बोकारो | 20 सितंबर 2026

माराफारी थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी संजय कुमार से माराफारी मंडल भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने थाना परिसर में शिष्टाचार मुलाकात की। मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए थाना प्रभारी का अंगवस्त्र पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पुलिस विभाग के हालिया स्थानांतरण आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर संजय कुमार को सेक्टर-4 थाना से माराफारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विधि-व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान माराफारी मंडल भाजपा के पदाधिकारियों से परिचयात्मक बैठक भी हुई। इस दौरान माराफारी थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने, आम लोगों की सुरक्षा तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। वहीं बैठक के दौरान पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बातचीत हुई।

ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू के अलावा निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय चौबे, द्वारिका सिंह मुन्ना, महामंत्री शिवकुमार पाण्डे, कामेश्वर प्रसाद, रामाधार सिंह यादव, संतोष वर्मा, देवला टुडू, शिल्पी देवी, संजू देवी, गणेश सिंह, रामविनय कुमार, रवि कुमार समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!