City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो स्टील प्लांट में गैस रिसाव, बड़ा हादसा टला — सभी मजदूर सुरक्षित

गैस की गंध फैलते ही मचा हड़कंप

बोकारो: बोकारो स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे गैस रिसाव की घटना से अफरा-तफरी मच गई।

यह हादसा सीआरएम 3 के एआरपी-3 यूनिट में हुआ। अचानक गैस की गंध फैलते ही कर्मचारियों और ठेका मजदूरों ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

फायर ब्रिगेड और ईएमडी की तत्परता

गैस रिसाव की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और ईएमडी टीम मौके पर पहुंची।

पूरा सीआरएम 3 एरिया सील कर दिया गया।

वाल्व को बंद कर गैस को नियंत्रित किया गया।

रिसाव से फैली गैस का असर खत्म करने के लिए पानी का छिड़काव किया गया।

पाइपलाइन में होल से हुआ रिसाव

जांच में सामने आया कि ड्रेन पोर्ट पाइप में होल होने से गैस लीक हुई। यदि मजदूर समय पर बाहर नहीं निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सौभाग्य से सभी मजदूर और कर्मचारी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों की नजर

प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। रिसाव के स्थान की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!