City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

उपायुक्त ने किया योजनाओं का निरीक्षण, लाभुकों से की सीधी बातचीत

लाभुकों से संवाद कर योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बोकारो : बोकारो जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को चास प्रखंड अंतर्गत अलकुशा पंचायत एवं ब्राह्मण द्वारिका पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), अबुआ आवास योजना (AAY) और बिरसा हरित ग्राम योजना (BHGY) के तहत संचालित योजनाओं की स्थलीय समीक्षा की।

आवास योजनाओं का भौतिक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना के लाभुकों से किस्तों की स्थिति व निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने डलिया देवी, नेपाल रजवार और जितेंद्र महतो के निर्माणाधीन घरों का अवलोकन किया।
उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित बीडीओ को निर्देश दिया कि किस्त भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

लाभुकों से संवाद, समस्याओं का समाधान

उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में ग्रामीणों, विशेषकर लाभुकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना की भी समीक्षा की और लाभुक सरीता देवी से योजना के उपयोग की जानकारी ली। सरीता देवी ने बताया कि योजना की राशि से वह अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करती हैं। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है।

बीएचजी योजना के तहत आम बागवानी का निरीक्षण

भुइयां द्वारिका गांव में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत सतार अंसारी के आम बागान का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने पौधों की देखरेख और उत्पादन की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम के उत्पादन को कोलकाता व अन्य बड़े बाजारों से जोड़ने की दिशा में ठोस योजना तैयार करें ताकि ग्रामीणों को उचित मूल्य मिल सके।

पंचायत सचिवालय में की समीक्षा बैठक

ब्राह्मण द्वारिका पंचायत सचिवालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने चास बीडीओ/सीओ, पंचायत मुखिया और अन्य पदाधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने कालिंदी टोला का निरीक्षण कर यह रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया कि वहां कितने लोगों को आवास की आवश्यकता है और वे सूची में शामिल हैं या नहीं।

पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। सभी पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का भेदभाव रहित, पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन हो।

उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर चास बीडीओ डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ दिवाकर दूबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, परियोजना पदाधिकारी माणिकचंद प्रजापति, संबंधित पंचायत मुखिया, सचिव, अभियंता समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!