City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
बिहार

डोभी चेकपोस्ट पर यात्री के बैग से मिले 16 लाख रुपये कैश, आयकर विभाग कर रहा जांच

16 लाख कैश के साथ यात्री गिरफ्तार, डोभी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

रांची/गया। बिहार-झारखंड बॉर्डर पर स्थित डोभी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को वाहन जांच के दौरान 16 लाख रुपये नकद बरामद किए। यह कैश एक यात्री के बैग में मिला, जो झारखंड से बिहार आ रहा था। आरोपी को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रिय रंजन ने बताया कि डोभी चेकपोस्ट पर नियमित रूप से झारखंड से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान महारानी नामक यात्री बस को रोका गया और शराब की तलाशी के दौरान यात्रियों के बैग, कार्टन और बोरियों की गहन जांच की गई। इसी क्रम में एक बैग से नोटों के बंडल बरामद हुए।

आरोपी ने खुद को बबलू सिंह बताया, जो रांची से गया आ रहे थे। बरामद नकदी की गिनती के बाद कुल 16 लाख रुपये पाए गए। उत्पाद विभाग के निरीक्षक रामप्रीति कुमार ने बताया कि बबलू सिंह इस राशि के स्रोत की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर बाराचट्टी पुलिस को सौंप दिया गया।

घटना की जानकारी बाराचट्टी थाना और स्थानीय अंचलाधिकारी को दी गई। आयकर विभाग अब आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा। बताया जा रहा है कि बिहार में शराबबंदी के चलते कई लोग झारखंड से अवैध रूप से शराब लाकर उसे बिहार में महंगे दामों पर बेचने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इस मामले में अब तक शराब की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!