City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमझारखंडधनबाद

तोपचांची: प्रेमिका से मिलने जा रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, बाइक लूटकर फरार

धनबाद के तोपचांची में हाईवे पर वारदात, पैर में दो गोली लगने से युवक घायल, SNMMCH में भर्ती

तोपचांची, धनबाद : 01 जून 2026

धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार अहले सुबह एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। प्रेमिका से मिलने देवघर जा रहे बाइक सवार युवक को बाइक सवार अपराधियों ने पीछा कर गोली मार दी और उसकी पल्सर बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल युवक को पुलिस ने इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

हाईवे पर पीछा कर की फायरिंग

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 3 बजे बोकारो जिले के दुग्धा निवासी रवि बक्सराई अपने दोस्त दिवाकर के साथ पल्सर बाइक से देवघर जा रहा था। जब दोनों तोपचांची बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी हेलमेट और गमछा पहने दो बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधियों ने पहले हवाई फायरिंग की, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

युवक को मारी दो गोली, बाइक लेकर भागे बदमाश

बाइक गिरते ही रवि का दोस्त दिवाकर डरकर मौके से भाग गया। वहीं अपराधियों ने रवि बक्सराई को निशाना बनाते हुए उसके पैर में दो गोलियां मार दीं।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी रवि की पल्सर बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलने के बाद तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल एसएनएमएमसीएच अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।

दोस्त ने बताई पूरी घटना

घायल युवक के दोस्त दिवाकर ने बताया कि दोनों दुग्धा से देवघर के लिए निकले थे। रास्ते में बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और फायरिंग शुरू कर दी।

उसने बताया कि गोली चलने के बाद वह जान बचाकर भाग गया, जबकि अपराधियों ने उसके दोस्त को गोली मारकर बाइक लूट ली।

पुलिस जांच में जुटी

तोपचांची थाना के एसआई असीम लकड़ा ने बताया कि अपराधियों ने युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली है। घायल युवक बोकारो जिले के दुग्धा का रहने वाला है और देवघर जा रहा था।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बढ़ती आपराधिक घटनाओं से चिंता

राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस रोड पर हुई इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!