City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमझारखंडबोकारो

बोकारो रेलवे कॉलोनी में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर

बालिडीह थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में बंद घर को बनाया निशाना

बोकारो | 24 मई 2026

बोकारो के बालिडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बंद पड़े रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पीड़ित Pradeep Kumar Bhowmik ने बालिडीह थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

कोलकाता गए परिवार के घर में हुई चोरी

शिकायत के अनुसार, रेलवे क्वार्टर संख्या DS/III/38-F निवासी प्रदीप कुमार भौमिक 18 मई को पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर कोलकाता गए थे।

पड़ोसियों ने दी ताला टूटने की सूचना

22 मई की सुबह पड़ोसियों ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जब परिवार शाम को वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवरात व नकदी गायब थे।

वीडियो देखें : [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=npC_seuaQAo[/embedyt]

सोने-चांदी के जेवर और नकदी की चोरी

चोरी हुए सामान में कई कीमती आभूषण और नकद राशि शामिल हैं।

चोरी हुए सामान में क्या-क्या शामिल

पीड़ित के अनुसार चोर करीब 15 ग्राम का सोने का लॉकेट सहित चेन, 10 ग्राम की सोने की चेन, कान के झुमके, चार छोटे सोने के बाले, चांदी की पायल और करीब 28 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध युवक

पीड़ित ने आवेदन में बताया कि रात करीब 12:40 बजे दो संदिग्ध युवक कॉलोनी में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए थे।

सामने वाले क्वार्टर का भी टूटा मिला ताला

घटना के बाद सामने वाले क्वार्टर का ताला भी टूटा मिला, जिससे कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है।

पुलिस जांच में जुटी

बालिडीह थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!