City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो: आयुष सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी, एक माह में शुरू होगा पंचकर्म भवन

बोकारो में आयुष सेवाओं को मजबूत करने की तैयारी

उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला आयुष समिति की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, PPP मोड से संचालन का प्रस्ताव तैयार करने को कहा

बोकारो | 21 सितंबर 2026

बोकारो जिले में आयुष चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने की दिशा में प्रशासन ने कई अहम निर्देश दिए हैं। सोमवार को समाहरणालय में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आयुष सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

एक माह में शुरू होगा पंचकर्म भवन का संचालन

उपायुक्त ने पंचकर्म भवन के संचालन को लेकर जिला आयुष पदाधिकारी को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंचकर्म भवन का संचालन PPP मोड के माध्यम से किया जाना है।

इसके लिए उप विकास आयुक्त के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर समर्पित करने और एक माह के अंदर संचालन शुरू करने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बर्न यूनिट शुरू करने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को बर्न यूनिट का संचालन प्रारंभ करने को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं, जिला आयुष पदाधिकारी को जिले में संचालित योग केंद्रों की गतिविधियों की लाइव फोटो नियमित रूप से उपलब्ध कराने और PRD को भेजने को कहा गया।

हेल्थ कॉटेज के लिए दो एकड़ जमीन होगी चिह्नित

उपायुक्त ने हेल्थ कॉटेज निर्माण के लिए दो एकड़ भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि का चयन ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां लोगों के आवागमन की बेहतर सुविधा हो और सड़क संपर्क भी सुगम हो।

10 बेडेड महर्षि चरक अस्पताल की सुरक्षा पर चर्चा

बैठक में 10 बेडेड महर्षि चरक अस्पताल के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। अस्पताल में गार्ड की तैनाती आउटसोर्सिंग व्यवस्था के माध्यम से करने को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया।

हर प्रखंड तक पहुंचेंगी आयुष सेवाएं

उपायुक्त ने जिले के प्रत्येक प्रखंड में वायो मित्र से संबंधित गतिविधियां संचालित करने और आयुष सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह में प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने को कहा गया।

ऑस्टियोआर्थराइटिस और आयुष ग्राम में भी होंगे शिविर

बैठक में प्रत्येक प्रखंड में National Programme for Prevention and Management of Osteoarthritis and Other Musculoskeletal Disorders के तहत हर माह एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने पर चर्चा हुई।

जिले में पूर्व से चिह्नित आयुष ग्राम में भी प्रत्येक माह एक शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने नियमित शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ. ए बी प्रसाद, जिला आयुष पदाधिकारी डॉ. शिव शंकर पांडेय, कार्यपालक अभियंता चास अनुज कुमार, जिला पर्यटन पदाधिकारी हेमलता बून, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!