City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो स्टील प्लांट में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

जुलाई 2025 में बोकारो स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में जुलाई 2025 माह में सेवानिवृत्त हो रहे अधिशासी और अनाधिशासी कर्मियों के लिए मानव संसाधन विभाग द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) श्रीमती राजश्री बनर्जी और मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अंजनी कुमार शरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अंजनी कुमार शरण द्वारा आगंतुकों एवं मुख्य अतिथि के स्वागत से हुआ। इसके उपरांत, सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की सेवा से संबंधित जानकारी, अंतिम निपटारा और मैत्री भवन की प्रक्रिया को साझा किया तथा प्रत्येक कर्मी का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि श्रीमती राजश्री बनर्जी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को निष्ठापूर्वक सेवा के लिए धन्यवाद दिया और उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। जुलाई माह में कुल 09 अधिशासी एवं 29 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी द्वारा किया गया।


मुख्य परियोजना अधिकारियों के लिए विशेष विदाई समारोह

इसी कड़ी में, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएं) श्री अमरेंद्र झा एवं मुख्य महाप्रबंधक (पावर फेसिलिटीज) श्री अनिन्दा दास के लिए एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें निदेशक प्रभारी श्री बीरेंद्र कुमार तिवारी सहित BSL के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं एवं संकार्य) अनीष सेनगुप्ता, एवं बीजीएच प्रभारी डॉ. बी बी करुणामय समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को सराहा और उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सभी अधिकारियों ने भी उनके सफल और सुखद भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!