City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

कसमार थाना के वार्षिक निरीक्षण में लंबित कांडों की समीक्षा, 60-90 दिन में अनुसंधान पूरा करने का निर्देश

कसमार थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

अपराध नियंत्रण से लेकर महिला अपराध, साइबर जागरूकता और सड़क सुरक्षा तक पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए कई दिशा-निर्देश

कसमार, बोकारो | 16 सितंबर 2026

बोकारो के कसमार थाना का 16 सितंबर 2026 को वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कसमार सहित थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा के साथ अपराध नियंत्रण, वारंट निष्पादन, एंटी क्राइम चेकिंग, सड़क सुरक्षा और आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी का निर्देश

वार्षिक निरीक्षण के दौरान लंबित कांडों की समीक्षा की गई। अनुसंधानकर्ताओं को 60 से 90 दिनों के अंदर लंबित मामलों का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया गया।

इसके साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए निगरानी प्रस्ताव भेजने, वारंटों का निष्पादन और ई-समन की तामिला सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

एंटी क्राइम चेकिंग और सड़क सुरक्षा पर जोर

पुलिस को नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई करने को कहा गया।

महिला अपराध और साइबर अपराध को लेकर जागरूकता अभियान

निरीक्षण के दौरान महिला अपराध की रोकथाम और साइबर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। आम लोगों से प्राप्त आवेदनों की समय पर जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

इसके अलावा प्रत्येक सप्ताह गुरुवार को थाना दिवस आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया।

थाना के अभिलेख और रजिस्टर अपडेट रखने का निर्देश

वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना के विभिन्न अभिलेखों और रजिस्टरों की भी समीक्षा की गई। इनमें मालखाना पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, गुंडा पंजी, सीडी पार्ट-1, 2 और 3, अल्फाबेटिकल रजिस्टर, एमओ रजिस्टर, प्राप्ति पंजी और सीसीटीएनएस सहित अन्य दस्तावेज शामिल थे।

इन सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया।

त्योहारों को देखते हुए गश्ती बढ़ाने का निर्देश

आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए चोरी और गृहभेदन की घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। जेल से रिहा हुए अपराधकर्मियों पर निगरानी रखने तथा क्षेत्र में गश्ती और पेट्रोलिंग को सख्त करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के लिए भी कहा गया है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!