City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारोवीडियो न्यूज़

बोकारो में KIA SORENTO की धमाकेदार एंट्री, ELGEN KIA में हुआ भव्य अनावरण

बोकारो | ELGEN KIA | KIA SORENTO | 7-सीटर Premium SUV | ₹27.99 लाख | Festival Offer

बोकारो में ELGEN KIA ने किआ की बहुप्रतीक्षित प्रीमियम SUV KIA SORENTO का भव्य अनावरण किया। धनबाद लोकसभा की कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने वाहन का अनावरण किया। इस मौके पर ELGEN KIA के ग्रुप जनरल मैनेजर संतोष सिंह समेत मदन जैन, मोहन जैन, उमेश जैन, मनीष जैन, श्रेष्ठ जैन, राकेश कुमार और अपूर्व चक्रवर्ती सहित ग्राहक, मीडिया प्रतिनिधि और किआ प्रेमी मौजूद रहे।

कंपनी के अनुसार 7-सीटर Sorento को प्रीमियम डिजाइन, आधुनिक तकनीक, AWD क्षमता और उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया गया है। SUV में 12.3 इंच डुअल पैनोरमिक कर्व्ड डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, Bose 12-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी के मुताबिक Sorento की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 40.39 लाख रुपये तक बताई गई है।

फेस्टिवल सीजन में ELGEN KIA की ओर से ग्राहकों के लिए खास ऑफर और लकी ड्रॉ के जरिए विदेश यात्रा जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!