City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

हमारा गांव – हमारे लोग अभियान के तहत बोकारो के अधिकारियों ने पंचायतों का किया निरीक्षण

निरीक्षण अभियान में योजनाओं की जमीनी स्थिति का हुआ मूल्यांकन

बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर शनिवार को जिले भर में ‘हमारा गांव – हमारे लोग’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, जलापूर्ति, आवास एवं रोजगार योजनाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।


स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और जलापूर्ति योजनाएं रहीं फोकस में

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने:

  • सीएचसी/पीएचसी में डॉक्टरों की उपस्थिति, दवा स्टॉक और पंजी रजिस्टर की जांच की।

  • आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण की गुणवत्ता और समयबद्धता पर ध्यान दिया।

  • विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र संख्या और मध्यान्ह भोजन की स्थिति का आकलन किया गया।

  • मनरेगा कार्य स्थलों पर मजदूरों की संख्या और मजदूरी भुगतान की स्थिति की जांच की।

  • जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन, जल स्रोत और आपूर्ति की समीक्षा की गई।


अधिकारियों ने इन पंचायतों में किया दौरा

जिला प्रशासन की ओर से जिन पंचायतों में निरीक्षण किया गया, वे निम्न हैं:

  • कुरा पंचायत (चास): शताब्दी मजूमदार, उप विकास आयुक्त

  • सिजुआ पंचायत (चंद्रपुरा): मेनका, निदेशक – जिला ग्रामीण विकास

  • चरगी पंचायत (पेटरवार): कार्यपालक दंडाधिकारी

  • चिलगड्डा पंचायत (जरीडीह): मो. मुमताज अंसारी, अपर समाहर्ता

  • ललपनिया पंचायत (गोमिया): राज कुमार शर्मा, जिला योजना पदाधिकारी

  • झलवारदा पंचायत (चंदनकियारी): प्रांजल ढांडा, अनुमंडल पदाधिकारी चास

  • अरमो पंचायत (बेरमो): शालिनी खालखो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी

  • दांतु पंचायत (कसमार): द्वारिका बैठा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी

  • गुंजारडीह पंचायत (नावाडीह): मुकेश मछुआ, अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो


समस्याएं चिह्नित, समाधान के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने कुछ योजनाओं की धीमी प्रगति, मजदूरी भुगतान में देरी, पोषण आहार में असमानता, पेयजल आपूर्ति में बाधा जैसी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। सभी संबंधित विभागों को इन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!