City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडरांची

नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पहनाया बैज, दी शुभकामनाएं

24 नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को डीजीपी ने किया सम्मानित

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में आज एक गरिमामय समारोह में झारखंड के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने नव प्रोन्नत 24 पुलिस उपाधीक्षकों को बैज पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में कुमुद सिन्हा, ज्योत्सना, अजय कुमार, इजाजुल हसन सिद्दीकी, सुशील कुमार, अजय कुमार साहू, राजकपूर, लीलेश्वर महतो, नरेन्द्र कुमार सिन्हा, राम अनूप महतो, सरोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार राय, बिनोद उरांव, अखिलेश प्रसाद मंडल, शंभू प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, उज्ज्वल साह, अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार तथा राजीव कुमार वीर को पदोन्नति के उपरांत बैज लगाए गए।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार की अधिसूचना संख्या 12/पी5-1004/2024-2632 दिनांक 25 जून 2025 के तहत 64 पुलिस निरीक्षकों / परिचारी प्रवर एवं समकक्ष अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है।


वरिष्ठ अधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति

इस विशेष अवसर पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • श्रीमती प्रिया दूबे – अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय)

  • ए. विजयालक्ष्मी – पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण)

  • डॉ. माईकलराज एस. – पुलिस महानिरीक्षक (अभियान)

  • नरेंद्र कुमार सिंह – पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार)

  • सुदर्शन प्रसाद मंडल – पुलिस महानिरीक्षक (अप. अनु. वि.)

  • पटेल मयूर कनैयालाल – पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन)

  • सुरेंद्र कुमार झा – पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक)

  • चौथे मनोज रतन – पुलिस उप-महानिरीक्षक (एस.आई.बी.)

  • संध्या रानी मेहता – पुलिस उप-महानिरीक्षक (बजट)

  • शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल – पुलिस उप-महानिरीक्षक (वि. शा.)

  • चंदन कुमार झा – पुलिस उप-महानिरीक्षक (अप. अनु. वि.)

समारोह का आयोजन पुलिस मुख्यालय मीडिया सेल, रांची द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!