City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो में जनता दरबार: वृद्धा की फरियाद पर तुरंत बहाल हुई बिजली आपूर्ति

बोकारो में जनता दरबार: वृद्धा की फरियाद पर तुरंत बहाल हुई बिजली आपूर्ति

बोकारो: शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार संवेदनशीलता और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई का जीवंत उदाहरण बन गया। चास की निवासी वृद्ध महिला संझारों देवी अपने घर की ठप पड़ी बिजली आपूर्ति की समस्या लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा के पास पहुंचीं। उनकी फरियाद सुनते ही उपायुक्त ने तुरंत कार्यपालक अभियंता, चास विद्युत प्रमंडल को प्राथमिकता से मामले का समाधान करने का निर्देश दिया। आदेश मिलते ही विभागीय टीम सक्रिय हुई और शाम तक बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई।

छलका खुशी का आंसू, लौटी उम्मीदें

बिजली बहाली होते ही संझारों देवी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने भावुक होकर कहा— “अब मेरे घर भी उजाला होगा, बेटा… भगवान आप सबको खुश रखे।” यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को गहराई तक भावुक कर गया और जनता दरबार की सार्थकता एक बार फिर साबित हुई।

67 मामलों की सुनवाई, कई का ऑन स्पॉट निष्पादन

जनता दरबार में इस बार 67 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें से कई का समाधान मौके पर ही किया गया। अन्य मामलों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि जल्द से जल्द निष्पादन हो सके।
प्रमुख मुद्दों में जमीन-जायदाद, जबरन कब्जा, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, शिक्षा, आपूर्ति विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, राजस्व और समाज कल्याण से संबंधित आवेदन शामिल रहे।

जनता ही पहली प्राथमिकता

उपायुक्त अजय नाथ झा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याएं ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम लोगों को समय पर राहत मिले।

मौके पर उपस्थित अधिकारी

जनता दरबार में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियुष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!