City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो में वाहन जांच अभियान, ₹2.23 लाख जुर्माना वसूला

वाहन जांच अभियान चलाकर डीटीओ ने वसूली 2 लाख 23 हजार रुपए का जुर्माना

बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मारुति मिंज के नेतृत्व में राष्ट्रीय राज्यमार्ग-320 पर सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान 47 वाहनों की जांच की गई, जिनमें नियम उल्लंघन करने वाले 08 वाहनों से कुल ₹2,23,000 का जुर्माना वसूला गया।


नियम उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

वाहनों की जांच में निम्न बिंदुओं पर कार्रवाई की गई:

  • फिटनेस सर्टिफिकेट की कमी

  • रिफ्लेक्टिव टेप का अभाव

  • ओवरलोडिंग

  • इंश्योरेंस व टैक्स फेल

इन आधारों पर 08 वाहनों को जुर्माना करते हुए दंडित किया गया।


यातायात नियमों पर सख्ती

डीटीओ श्रीमती मारुति मिंज ने चास प्रखंड के आईटीआई मोड़, सेक्टर-12 मोड़, बिरसा चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की।

  • दो पहिया चालकों को हेलमेट लगाने की सख्त हिदायत दी गई।

  • चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश दिया गया।

  • रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन, लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच भी की गई।


प्रशासन का संदेश

डीटीओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमों का पालन आवश्यक है। नियम तोड़ने वालों पर इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!