झारखंडबोकारो

बीजीएच में एनसीडी क्लीनिक का शुभारंभ

मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मुख कैंसर की होगी निःशुल्क स्क्रीनिंग

बोकारो: झारखंड सरकार और बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) के संयुक्त तत्वावधान में आज एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद एवं मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी बीजीएच डॉ. बी.बी. करूणामय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लीनिक का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी एनसीडी डॉ. सुधा सिंह, आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सेलीना टूडू सहित कई चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बीजीएच में आने वाले मरीजों को नि:शुल्क सुविधा

  • अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मुख कैंसर की स्क्रीनिंग नि:शुल्क होगी।

  • यह झारखंड का पहला एनसीडी क्लीनिक है, जो किसी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग अस्पताल में संचालित किया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने बताया कि इस सुविधा से बड़ी संख्या में मरीजों को शुरुआती अवस्था में ही गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा।


सेक्टर एरिया की 1.88 लाख आबादी को लाभ

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.बी. करूणामय ने कहा कि इस क्लीनिक से सेक्टर एरिया की लगभग 1 लाख 88 हजार आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
साथ ही, बीजीएच आने वाले मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।


कार्यक्रम में मौजूद

उद्घाटन समारोह में जिला कार्यक्रम सहायक आरती कुमारी मिश्रा, जिला परामर्शी मोहम्मद असलम (तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम), असीम कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई पदाधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!