झारखंडबोकारो

पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

नागरिक सुरक्षा बोकारो ने श्रद्धालुओं को दिया प्राथमिक उपचार व आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

बोकारो: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर आज चास नगर निगम क्षेत्र एवं बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न पूजा पंडालों में सुरक्षा इंतज़ामों का जायजा लिया गया।

यह निरीक्षण उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा के आदेश पर नागरिक सुरक्षा बोकारो की ओर से किया गया।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के निर्देश

जिला प्रशासन ने पूजा पंडाल आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि—

  • प्रत्येक पंडाल में अग्नि सुरक्षा उपकरण उपलब्ध हों।

  • भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम रहें।

  • घायल व्यक्तियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा हर पंडाल में हो।



निरीक्षण के दौरान नागरिक सुरक्षा बोकारो की टीम ने श्रद्धालुओं और पंडाल प्रबंधन को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया—

  • घायल को ले जाने हेतु अस्थायी शय्या बनाने का तरीका बताया।

  • रक्तश्राव रोकने व नियंत्रित करने की विधि समझाई।

  • सीपीआर (CPR) देने की प्रक्रिया प्रायोगिक रूप से प्रदर्शित की।

  • बेहोशी की हालत में प्राथमिक उपचार करने के तरीके बताए।


कार्यक्रम में उपस्थित

कार्यक्रम में सिटी थाना के अवर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, नागरिक सुरक्षा बोकारो के डिविजनल वार्डन डॉ. एस.पी. वर्मा, पोस्ट वार्डन डॉ. करण कुमार, स्वयंसेवक जय प्रकाश सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!