City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

डीसी अजय नाथ झा ने भर्रा बस्ती लिंक पुल और गरगा नदी का किया निरीक्षण, नदी की सफाई व अतिक्रमण पर दिए सख्त निर्देश

गरगा नदी की गंदगी पर नाराज हुए डीसी अजय नाथ झा, चास नगर निगम को सफाई के दिए निर्देश

बोकारो: शनिवार को उपायुक्त सह जिलाधिकारी अजय नाथ झा ने बीएस सिटी के सेक्टर वन-सी से भर्रा बस्ती को जोड़ने वाले लिंक पुल का जायजा लिया। यह वही स्थान है जहां पूर्व में मवेशियों के करंट से हुई घटना के बाद दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया था।

निरीक्षण के दौरान श्री झा ने मौके पर मौजूद एसडीओ चास, बीडीओ और सीओ से घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने गरगा नदी में फैली जलकुंभी और गंदगी को देखकर गंभीर नाराजगी जताई।

नदी सफाई को लेकर नगर निगम को निर्देश – पर्व-त्योहार के लिए नहीं, हो नियमित स्वच्छता

डीसी ने कहा, “नदियों की सफाई केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, यह एक नियमित प्रक्रिया होनी चाहिए।” उन्होंने नगर निगम चास प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि अतिरिक्त मानवबल लगाकर गरगा नदी की समुचित सफाई कराई जाए और आस-पास के क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि लोग नदियों को गंदा न करें।

अतिक्रमण पर होगी सख्त कार्रवाई, सीओ को दिए स्पष्ट निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीसी ने नदी किनारे हो रहे अतिक्रमण पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने चास अंचलाधिकारी (सीओ) को सख्त कार्रवाई करने और सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि “नदियों की रक्षा हेतु अतिक्रमण पर सख्त रुख अपनाना अनिवार्य है।”

निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा, जिला परिवहन पदाधिकारी  वंदना शेजवलकर, बीडीओ डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ  दीवाकर दूबे, और सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी  अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!