City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : उपायुक्त बोकारो

खनन प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को ध्यान में रखकर डीएमएफटी के तहत बने कार्ययोजना 

बोकारो: उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएमएफटी अनाबद्ध से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी प्रभास दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला योजना पदाधिकारी राजकुमार शर्मा सहित जिले की सभी कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश

उपायुक्त झा ने स्पष्ट कहा कि डीएमएफटी से जुड़े विभागों के नोडल पदाधिकारी अपने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए जिम्मेदार होंगे। सभी एजेंसियों को टीमवर्क के रूप में काम करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा रही है और उन्हें तय समयसीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना अनिवार्य है। Tv

डीएमएफटी फंड से स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ शीघ्रता से आम जनता तक पहुँचना चाहिए।

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

उपायुक्त ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को चेतावनी दी कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष पहल

बैठक के दौरान उपायुक्त झा ने निर्देश दिया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं स्वीकृत की जाएं। इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग संस्थानों की व्यवस्था करने पर भी बल दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!