झारखंडबोकारो

बोकारो-रामगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: जेएसएलपीएस के एफटीसी विकास कुमार चटर्जी की मौत

सड़क हादसे में एफटीसी की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया जाम

बोकारो: बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में जेएसएलपीएस के एफटीसी विकास कुमार चटर्जी की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर सरकार से मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी देने की मांग की।

मीटिंग से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मृतक विकास कुमार चटर्जी, जो चास प्रखंड में ग्रामीण विकास विभाग के तहत जेएसएलपीएस में एफटीसी के पद पर तैनात थे, मीटिंग से लौटकर अपने सेक्टर-8 स्थित घर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रक गड्ढे से बचने के दौरान सीधे उनकी बाइक पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने जताई ये मांग

मृतक का पैतृक गांव चंदनकियारी प्रखंड के नया बन पंचायत स्थित डीबरदाह है। परिजनों का कहना है कि विकास परिवार के एकमात्र सहारा थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए और बोकारो-रामगढ़ मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजा राशि के साथ-साथ मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

प्रशासन की भूमिका पर सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खराब सड़क और तेज गति से दौड़ते भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक प्रभावी कदम उठाने में नाकाम रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!