City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो लाए गये बंदी के मोबाइल से बात करते वीडियो हुआ वायरल, एसपी प्रियदर्शी आलोक ने सुरक्षा में तैनात जवान को किया निलंबित

बोकारो : मंडल कारा तेनुघाट से इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो लाए गये विचाराधीन बंदी सहफिदा हुसैन के मोबाइल से बात करते वीडियो वायरल होने के बाद ,जांच में मामले की पुष्टि होने पर एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कार्रवाई करते हुए सुरक्षा में तैनात जवान को निलंबित कर दिया है।

वीडियो देखने के लिए  क्लिक करें  :

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=arUft6gjnzc[/embedyt]

इसकी जानकारी एसपी प्रियदर्शी आलोक ने है।
बंदी को सोमवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था ।सदर अस्पताल में इस दौरान बंदी के परिजन पहुंच गए और परिजनों के मोबाइल से बंदी के द्वारा बात किया जाने लगा ।इसी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था ।इसी मामले में एमपी ने कार्रवाई की है और आरोपी जवान को निलंबित कर दिया है।

एसपी प्रियदर्शी आलोक ने सुरक्षा में तैनात जवान को किया निलंबित
एसपी प्रियदर्शी आलोक ने सुरक्षा में तैनात जवान को किया निलंबित

एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच कराई गई जांच में मामला सही पाया गया आरोपी जवान को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन क्लोज किया गया है ।उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को के निर्देश दिया गया है कि अपनी ड्यूटी को सही से करें नहीं तो लापरवाही करने पर कार्रवाई की जायेगी।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!