City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारोराजनीति

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने ओलगोडा पंचायत में जल संकट का किया त्वरित समाधान

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने ओलगोडा पंचायत में जल संकट का किया त्वरित समाधान

बोकारो, झारखंड: बोकारो की लोकप्रिय विधायक श्वेता सिंह को आज सुबह सूचना मिली कि चास प्रखंड के ओलगोडा पंचायत स्थित आमूरामू गांव में ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। सूचना मिलते ही विधायक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अपने कार्यकर्ताओं को समाधान हेतु तुरंत निर्देश दिए।

विधायक प्रतिनिधि संजय प्रजापति, राहुल चटर्जी और शंभू दास ने चास प्रखंड के पेयजलापूर्ति विभाग के कर्मचारियों के साथ गांव में पहुंचकर समस्या का समाधान कराया।

विधायक श्वेता सिंह ने कहा,

“मेरे विधानसभा क्षेत्र की कोई भी जनसमस्या हो, उसका त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। पेयजल जैसी आवश्यक सेवा को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है, और प्राप्त शिकायतों का समाधान 24 घंटे के भीतर किया जा रहा है।”

जल आपूर्ति बहाल होने के बाद गांव की महिलाओं ने विधायक को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर गांव में उपस्थित प्रमुख लोग थे:
जोगेश्वर महतो, झारखंड आंदोलनकारी लखींदर महतो, पूर्व मुखिया रामनवमी रजवार, रामविलास महतो, उपेंद्रनाथ महतो, भुला कालिंदी, और लम्बोदर महतो।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!