City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
बोकारोराजनीति

अमर बाउरी का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस बन गई ‘मिया पार्टी’

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर भी साधा निशाना

बोकारो: भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने कांग्रेस और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इरफान अंसारी को “मिया मंत्री” बताते हुए आरोप लगाया कि मंत्री हमेशा एक खास समुदाय के पक्ष में बयानबाजी करते हैं।

“पहले कौम, फिर बाकी समाज”

अमर बाउरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के लिए पहले उनकी कौम है और वे किसी भी समुदाय के अपराधी चरित्र के लोगों के समर्थन में उतर जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति समाज को बांटने का काम करती है।

यह भी पढ़े : Dhanbad Police ने जारी की पूरी संपर्क सूची, SSP से लेकर सभी थाना व OP के नंबर सार्वजनिक

कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप

भाजपा नेता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अब पूरी तरह “मिया पार्टी” बनकर रह गई है। उन्होंने दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी कांग्रेस की यही राजनीति देखने को मिली।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस मान चुकी है कि बिना मुसलमानों के वह राजनीति नहीं कर सकती।

“मोदी के विकास विजन के साथ जनता”

अमर बाउरी ने कहा कि देश की जनता अब कांग्रेस की राजनीति को समझ चुकी है और यही वजह है कि लोग भाजपा और प्रधानमंत्री Narendra Modi के विकास विजन के साथ जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े : 20 मई को दवा दुकानदारों की देशव्यापी हड़ताल, बोकारो के केमिस्ट्स भी करेंगे समर्थन

भाजपा ने विकास को बताया प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास की नीति पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है।

यह भी पढ़े : घर बुलाकर मारी थी गोली, तीन साल बाद आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!