जामताड़ाझारखंड

उपायुक्त रवि आनंद ने किया नाला प्रखंड का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा और दिए सख्त निर्देश

समयपालन और अनुशासन पर सख्त रवैया, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने आज जिले के नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया और समय से संधारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे, आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका नियमानुसार त्वरित निष्पादन करें।

उन्होंने कहा, “लेट-लतीफी और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।”


बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, मनरेगा और आवास योजनाओं पर फोकस

प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ क्षेत्र में चल रही कल्याणकारी और विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से मनरेगा, अबुआ आवास, और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।


“आम महोत्सव” का अवलोकन, बिरसा हरित ग्राम योजना की सराहना

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आयोजित “आम महोत्सव” का अवलोकन किया। उन्होंने आम की विभिन्न प्रजातियों को देखा और उनके स्वाद एवं गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय किसानों को आम की उन्नत किस्मों की खेती के लिए प्रेरित किया।


मालंचा पहाड़ में पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा

उपायुक्त ने मालंचा पहाड़ में चल रहे पर्यटन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को पर्यटन के दृष्टिकोण से आकर्षक और सुरक्षित बनाना प्राथमिकता है।


काजू बगानों का निरीक्षण, वैज्ञानिक खेती और प्रोसेसिंग पर जोर

नाला प्रखंड में काजू बगानों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने वैज्ञानिक तरीके से काजू की खेती, घेराबंदी, और प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना जैसे बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को आर्थिक रूप से लाभ होगा और क्षेत्रीय उत्पादों को बाजार मिलेगा।


सीएचसी नाला का आकस्मिक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

अपने दौरे के क्रम में उपायुक्त ने सीएचसी नाला का भी अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति, और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक दिशा निर्देश भी दिए।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!