City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारोरांची

योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर जानकारी साझा ना करें बहन-बेटियां: हेमन्त सोरेन 

मईया योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर जानकारी साझा ना करें बहन-बेटियां: हेमन्त सोरेन 
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के लिए निबंधित महिलाओं को राशि हस्तांतरण से संबंधित आ रहे कॉल को गंभीरता से लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के संदर्भ में सूचना आ रही है कि कई लाभुकों के मोबाइल नंबर पर योजना को लेकर कॉल आ रहें हैं, जो पूरी तरह से फर्जी है। इसलिए योजना के तहत निबंधित बहन – बेटियों से आग्रह है कि योजना के संदर्भ में या राशि हस्तांतरण से सम्बन्धित कॉल आने पर OTP या अपने बैंक खाते से संबंधित जानकारी कॉल करने वाले के साथ साझा कदापि नहीं करें।
झारखण्ड सरकार इस योजना को लेकर किसी तरह का कॉल नहीं कर रही है। अतः आप सभी सतर्क रहें और ऐसे कॉल आने पर अपने बैंक खाता की जानकारी नहीं दें। तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड से बचना बहुत जरूरी है। कई लोग मैसेज या कॉल (Bank Fake Call ) करके फ्रॉड कर रहे हैं। SMS, व्हाट्सएप, मेल या टेलीग्राम के जरिये भी मैसेज आ सकते हैं, इसलिए आप सभी से आग्रह है सावधान रहें।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!