झारखंडबोकारो

विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी ने सीआरपीएफ जवानों संग मनाया रक्षाबंधन

बहनों ने निभाया भाईचारे का वादा

रांची: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद की महिला आयाम दुर्गा वाहिनी, रांची महानगर ने सीआरपीएफ कैंप, धुर्वा थाना के जवानों के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बहनों ने जवानों को राखी बांधकर, मंगल दीप दिखाकर और मिठाई खिलाकर भाईचारे और सुरक्षा के रिश्ते को मजबूत किया।


कार्यक्रम में शामिल पदाधिकारी

दुर्गा वाहिनी रांची महानगर की संयोजिका साक्षी सिंह, कलावती देवी, मंजू सिंह, नेहा कुमारी, माया सिंह, संतोषी गुप्ता सहित कई बहनें कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

वहीं, केशव नगर मंत्री अजय बैठा ने भी उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।


जवानों की उपस्थिति

धुर्वा थाना की ओर से एएसआई पंकज यादव, एएसआई शंकर मंडल, सुब्रत दास, एसआई नित्यानंद गोस्वामी उपस्थित रहे।
सीआरपीएफ की तरफ से राम सिंह, पंचम कुमार, मंगल सिंह यादव, हरेन्द्र कुमार समेत कई जवान मौजूद रहे।


उद्देश्य

कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों के प्रति सम्मान और सुरक्षा के संकल्प को पुनः दोहराना था, ताकि समाज और सुरक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास और भाईचारे का बंधन और मजबूत हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!