City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

रैयत मदन प्रसाद के खाते से ₹81 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी अजय जैन पर मुकदमा, जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

भारतमाला परियोजना के तहत मिली राशि में धोखाधड़ी, जिला प्रशासन सख्त

पेटरवार : पेटरवार प्रखंड अंतर्गत एक गंभीर वित्तीय अनियमितता सामने आई है, जिसमें स्थानीय व्यवसायी अजय जैन उर्फ पन्नू पर रैयत मदन प्रसाद के बैंक खाते से ₹81 लाख की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा है। यह राशि भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजे में मिली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय जैन ने मदन प्रसाद को विश्वास में लेकर ₹1,81,70,770 की मुआवजा राशि में से कुल 09 बार में ₹81 लाख की निकासी की। आरोप है कि आरोपी ने ब्लैंक चेकों पर अंगूठा निशान लेकर उनका दुरुपयोग किया। बैंक स्टेटमेंट के मुताबिक, 6, 7 और 10 जून 2024 को पंजाब नेशनल बैंक, पेटरवार शाखा से तीन बार ₹9-9 लाख की सेल्फ निकासी की गई, और कई बार आरोपी और उसकी पत्नी के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मदन प्रसाद के परिजन और अन्य रैयतों ने रविवार को अजय जैन के घर के बाहर प्रदर्शन किया और तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने जांच के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी वित्तीय दस्तावेज जैसे चेक, बैंक संबंधित कागजात आदि पर हस्ताक्षर या अंगूठा निशान देने से पहले पूरी जानकारी और सतर्कता बरतें।


यह मामला भूमि मुआवजा राशि के दुरुपयोग का एक बड़ा उदाहरण है, जो न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि ग्रामीण रैयतों की वित्तीय सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!