City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमझारखंडधनबाद

धनबाद के मुनीडीह में चोरी की वारदात, दो घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुनीडीह बस्ती में शनिवार देर रात चोरों ने कई घरों को बनाया निशाना।

धनबाद: धनबाद के पुटकी थाना अंतर्गत मुनीडीह बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने झरिया पारबाध मध्य विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार महतो और धनसार प्रोजेक्ट के डिस्पैच कर्मी निरंजन महतो के घरों में ताले तोड़कर करीब 1 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। इसमें 20 हजार रुपये नकद और 80 हजार रुपये के जेवर व बर्तन शामिल हैं।

एक के बाद एक घरों को बनाया निशाना

चोरों ने सबसे पहले बस्ती के धनेश्वर महतो और रमेश प्रसाद महतो के घरों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने सृष्टीधर महतो, दीपक महतो, राजू महतो और धनंजय महतो के घरों के दरवाजों को बाहर से रस्सी से बांध दिया ताकि वे बाहर न निकल सकें।

ताले तोड़कर की चोरी

निरंजन महतो के भाई दुर्योधन महतो (जो बोकारो में निजी आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत हैं) के बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठी, कांसे के बर्तन और कपड़े चुरा लिए। चोरों ने घर के अन्य सदस्यों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया था।

इसके अलावा शिक्षक अनिल कुमार महतो, जो वर्तमान में नूतनडीह, धनबाद में किराये के मकान में रहते हैं, उनके बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये मूल्य का सोने का झुमका चुरा लिया।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही मुनीडीह ओपी की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। रविवार सुबह धनबाद प्रखंड के पूर्व प्रमुख मनोज कुमार महतो ऊर्फ मनी महतो भी बस्ती पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेकर वरीय अधिकारियों को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!