City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बेरमो एसडीओ ने डीवीसी ऐश पौंड में की छापेमारी, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करते हुए कांटा घर को किया सील

ग्रामीणों की शिकायत पर नूरीनगर स्थित डीवीसी ऐश पौंड पहुंचे बेरमो एसडीओ, ओवरलोड ट्रकों पर जताई सख्ती, पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर जताई चिंता


बोकारो/बेरमो: बोकारो के बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत डीवीसी बोकारो थर्मल, नूरीनगर स्थित छाई ऐश पौंड में ओवरलोड ट्रांसपोर्टिंग को लेकर लगातार मिल रही ग्रामीणों की शिकायतों के बाद मंगलवार को बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ओवरलोड छाई ट्रकों के कारण सड़कों पर जहां-तहां छाई गिर रही है, जिससे न सिर्फ ग्रामीणों व राहगीरों को भारी असुविधा हो रही है, बल्कि पर्यावरण पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार डीवीसी प्रबंधन और बोकारो उपायुक्त को भी शिकायत की थी। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने यह भी बताया कि कई बार इस विषय पर डीवीसी अधिकारियों के साथ बैठकें की गई थीं, लेकिन स्थानीय प्रबंधन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेरमो एसडीओ ने मौके पर ही डीवीसी ऐश पौंड स्थित कांटा घर को सील कर दिया। उन्होंने कहा कि जनहित और पर्यावरण संरक्षण के मद्देनज़र आगे भी ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!