City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमझारखंडबोकारो

बोकारो: चाय दुकान के पास मारपीट मामले में 4 गिरफ्तार, तीन मामलों में पुलिस की कार्रवाई

बोकारो के नया मोड़ स्थित चाय दुकान के पास 19 सितंबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग कांड दर्ज किए गए थे।

नया मोड़ स्थित चाय दुकान के पास 19 सितंबर को हुई थी दो गुटों के बीच मारपीट, दोनों पक्षों की शिकायत पर दर्ज हुए थे केस

बोकारो | 22 सितंबर 2026

बोकारो के नया मोड़ स्थित चाय दुकान के पास 19 सितंबर 2026 को दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना के संबंध में दोनों पक्षों की शिकायत पर बीएस सिटी थाना में अलग-अलग कांड दर्ज किए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 21 सितंबर की रात और 22 सितंबर को छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

KIA BOKARO

मारपीट मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को नया मोड़ स्थित चाय दुकान के पास दो गुटों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इसके बाद प्रथम पक्ष के आवेदक स्नोज कुमार के आवेदन के आधार पर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 205/2026 दर्ज किया गया।

वहीं, दूसरे पक्ष के आवेदक अमित कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर बीएस सिटी थाना कांड संख्या 206/2026 दर्ज किया गया।

कांड संख्या 205/2026 में दो गिरफ्तार

पुलिस ने कांड संख्या 205/2026 के तहत राहुल शर्मा उर्फ करीब 34 वर्ष, पिता विजय शर्मा, निवासी सेक्टर-8, जय प्रकाश नगर, थाना हरला और शुभम कुमार दास उर्फ बाबू हंटर, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता रविन्द्र कुमार दास, निवासी सेक्टर-4, जी टाइप, क्वार्टर नंबर 1194, थाना सेक्टर-4 को गिरफ्तार किया।

दोनों को 22 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजे

कांड संख्या 206/2026 में एक आरोपी गिरफ्तार

कांड संख्या 206/2026 में पुलिस ने जितेन्द्र कुमार यादव, पिता स्वर्गीय राम यादव, निवासी सेक्टर-8, ए/0 कालीबाड़ी खटाल, थाना हरला, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया। उसे भी 22 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एक अन्य मामले में भी गिरफ्तारी

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीएस सिटी थाना कांड संख्या 168/26, दिनांक 22 जुलाई 2026, से संबंधित मामले में जय प्रकाश सिंह, पिता धनश्याम सिंह, निवासी प्लॉट नंबर 280, कोऑपरेटिव कॉलोनी, थाना बीएस सिटी, जिला बोकारो को भी गिरफ्तार कर 22 सितंबर 2026 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इस तरह पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कुल चार गिरफ्तारियां हुई हैं।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!