City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

झारखंड में जल्द दौड़ेंगी EV बसें, बोकारो दौरे पर परिवहन सचिव ने किया बड़ा ऐलान

बोकारो डीटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, परिवहन व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर

बोकारो | 23 मई 2026

झारखंड में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों (EV Bus) का संचालन शुरू किया जाएगा। परिवहन विभाग 40 से 50 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। राज्य के प्रमुख जिलों में चरणबद्ध तरीके से 4 से 5 ईवी बसों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड सरकार के परिवहन सचिव Rajeev Ranjan ने बोकारो परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि झारखंड को पूर्वी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर का महत्वपूर्ण राज्य बनाने की दिशा में विभाग लगातार काम कर रहा है। इसके लिए राज्यभर में ईवी चार्जिंग स्टेशन और अन्य आधारभूत संरचनाएं विकसित की जाएंगी।

बोकारो डीटीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

शनिवार को परिवहन सचिव ने बोकारो जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद उन्होंने उपायुक्त Ajay Nath Jha से मुलाकात कर परिवहन व्यवस्था और विभागीय योजनाओं पर चर्चा की।

बोकारो डीटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, परिवहन व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर
बोकारो डीटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, परिवहन व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर सरकार गंभीर

परिवहन सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं कमजोर वर्ग के लोगों तथा स्कूल जाने वाले बच्चों को सुरक्षित और निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

जीपीएस ट्रैकर से होगी निगरानी

उन्होंने बताया कि योजना के तहत वाहनों की मॉनिटरिंग जीपीएस ट्रैकर के जरिए की जाएगी और निर्धारित नियमों के तहत सब्सिडी भुगतान डीटीओ कार्यालय के माध्यम से होगा।

सड़क सुरक्षा और फेसलेस सेवाओं पर जोर

राजीव रंजन ने कहा कि सड़क सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है और इसके लिए नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी।

ऑनलाइन और फेसलेस सेवा लागू होगी

उन्होंने बताया कि विभाग अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन करने की दिशा में काम कर रहा है। आने वाले समय में आईटी आधारित फेसलेस इंटरवेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि लोगों को पारदर्शी और सरल सेवाएं मिल सकें।

बोकारो में ट्रांसपोर्ट नगर और आधुनिक बस स्टैंड की तैयारी

परिवहन सचिव ने बोकारो में ट्रांसपोर्ट नगर और आधुनिक बस स्टैंड विकसित करने की दिशा में भी सकारात्मक पहल की बात कही।

कई अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक Nathu Singh Meena समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!