City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो एसपी आलोक प्रियदर्शी ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

बोकारो : एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सलियों के कमर तोड़ने के लिए नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ दिल्ली में बैठक कर रहे है वही बोकारो पुलिस और सीआरपीएफ भी नक्सलियों को घेरने के लिए बैठक कर अभियान चला रही है।

बताते चले की बोकारो में मिथलेश महतो के आत्मसमर्पण के बाद लगा था की बोकारो के गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ सहित नवाडीह प्रखंड के उपरघाट आसपास के नक्सलियों का नामोनिशान मिट गया है और इन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से नक्सली पलायन कर चुके है लेकिन पिछले दिनों जिस तरह से नक्सलियों ने पोस्टरबाजी करके जाता दिया है की नक्सली अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।

वीडियो देखें के लिए क्लिक करें :

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=89m8C4umW7s[/embedyt]

बोकारो पुलिस भी मान रही है मिथलेश के बाद अभी सात की संख्या में मौजूद नक्सलियों ने एक दस्ता बनाकर इस क्षेत्र में फिर से पाव पसारना शुरू किया है। बोकारो एसपी आलोक प्रियदर्शी इन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया साथ ही पुलिस अधिकारी बोकारो के द्वारा CRPF झूमरा कैंप, रहावन ओ पी, दनिया पिकेट जोगेश्वर विहार थाना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

बोकारो एसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा की मिथलेश के आत्मसमर्पण के बाद सात की संख्या में नक्सलियों का एक दस्ते की बात सामने आ रही है जिसपर पुलिस की नजर है। पुलिस सीआरपीएफ के बटालियन के साथ अभियान चला रही है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!