क्राइमझारखंडपलामू

हुसैनाबाद में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध धराए, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

हुसैनाबाद में एंटी क्राइम चेकिंग, दो संदिग्ध धराए; कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस को देखकर भागने लगे थे दोनों, एक नाबालिग के पास लोडेड देसी कट्टा और दूसरे की जेब से जिंदा कारतूस मिला

हुसैनाबाद, पलामू | 16 सितंबर 2026

पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है। तलाशी के दौरान एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या-193/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ylgu

कचरा मोड़ के पास चल रही थी वाहन जांच

हुसैनाबाद के एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल ने अनुमंडल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 15 सितंबर की शाम करीब सात बजे कचरा मोड़ के पास एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक बिमल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामचन्द्र सिंह और सशस्त्र बल के जवान वाहनों की जांच कर रहे थे।

पुलिस को देखते ही भागने लगे दोनों

पुलिस के अनुसार, रात करीब 7:50 बजे छतरपुर की ओर से पैदल आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां पुलिस को संदिग्ध लगीं। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे।

पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली गई।

नाबालिग के पास मिला लोडेड देसी कट्टा

तलाशी के दौरान एक नाबालिग किशोर के बाएं कमर में जींस पैंट के अंदर खोसा हुआ लोहे का बना लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया।

वहीं दूसरे संदिग्ध रितेश कुमार पासवान, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता उदय पासवान, निवासी अलीनगर, थाना हुसैनाबाद, पलामू के जींस की दाहिनी जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को विधिवत जब्त कर लिया है।

रितेश ने अपराध स्वीकार करने की बात कही: पुलिस

एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ल के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में रितेश कुमार पासवान ने अपराध स्वीकार किया है। हालांकि, मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

हुसैनाबाद थाना में अवैध हथियार और कारतूस रखने के मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। रितेश कुमार पासवान को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए भेजे जाने की बात पुलिस ने कही है।

एंटी क्राइम चेकिंग टीम में ये रहे शामिल

एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक बिमल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामचन्द्र सिंह, आरक्षी महेंद्र राम और आरक्षी चन्द्र भूषण कुमार दूबे शामिल रहे।

पुलिस मामले में दोनों के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!