City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

Bokaro: चरगी घाटी में भीषण सड़क हादसा, दो चालकों की मौत, कई घायल

ऑटो और मिनी ट्रक की टक्कर में 6 लोग घायल, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

बोकारो:
Bokaro जिले के पेटरवार-रामगढ़ पथ पर चरगी घाटी के पास बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो वाहन चालकों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब तीन बजे पेटरवार थाना क्षेत्र में हुआ।

मृतकों की पहचान ऑटो चालक कजरू करमाली (40 वर्ष), निवासी सोसो खुर्द (गोला थाना क्षेत्र) और मिनी ट्रक चालक कुंदन कुमार (35 वर्ष), निवासी गोपीचक गांव (शेखपुरा, बिहार) के रूप में हुई है।

🚑 कई घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

घायलों में तीन वर्षीय मिस्टी कुमारी समेत कई लोग शामिल हैं। अन्य घायलों में चिंता देवी, सिद्धि कुशवाहा, राजू कुमार, देवंती देवी और सीमा कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और संत उपेल अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल मिस्टी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि सभी घायल एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

🚧 मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ऑटो चालक का शव सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा।

👮 प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद खुला जाम

मौके पर बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह, पेटरवार बीडीओ संतोष कुमार महतो, थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा समेत कई अधिकारी पहुंचे। रामगढ़ विधायक ममता देवी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच वार्ता के बाद शाम करीब 6:15 बजे जाम हटा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!