झारखंडबोकारो

बोकारो में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

वित्तीय उपयोग, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, डेटा शुद्धता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष जोर

बोकारो:
समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. ए बी प्रसाद, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एन पी सिंह सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।


स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई पर जोर

उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई, डिस्प्ले बोर्ड, ओपीडी रोस्टर और स्पष्ट संकेतक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गोमिया में जेनरेटर समस्या के समाधान और कसमार सीएचसी के सौंदर्यीकरण के लिए CSR सहयोग लेने की बात कही।


डेटा शुद्धता और प्रशासनिक सुधार अनिवार्य

समीक्षा में डेटा त्रुटियां सामने आने पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को सभी आंकड़ों का सत्यापन कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। लंबित फाइलों के शीघ्र निष्पादन और कार्यालयों में फाइल नोटिंग को अनिवार्य किया गया।


रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश

जिले में सभी रिक्त पदों का संकलन सप्ताहांत तक करने और जिला स्तर के पदों को एक माह के भीतर भरने का निर्देश दिया गया।


पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि सभी निविदाएं सरकारी नियमों के अनुसार ऑनलाइन प्रकाशित हों और आंतरिक समिति से अनुमोदित हों, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।


आयुष्मान भारत की रिपोर्ट अपडेट करें

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पतालों की अद्यतन आय रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।


डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश

उपायुक्त ने अस्पतालों के सोशल मीडिया प्रोफाइल को सक्रिय रखते हुए उपलब्धियों और जिला रैंकिंग नियमित साझा करने को कहा।


मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष फोकस

गोमिया और पेटरवार में सी-सेक्शन सेवा शुरू होने की जानकारी दी गई। चास में उच्च मातृ मृत्यु दर पर चिंता जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। नवाडीह और कसमार में लिंगानुपात सुधार के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया।


कुपोषण पर संयुक्त अभियान

कुपोषण के आंकड़ों में त्रुटि पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग और स्वतंत्र एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।


नवाचार और समन्वय पर जोर

उपायुक्त ने सभी सीएचसी को नवाचार अपनाने और Bokaro Steel Limited के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने की बात कही। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए संयुक्त रणनीति बनाने पर बल दिया।


फंड के बेहतर उपयोग का निर्देश

उपायुक्त ने उपलब्ध फंड का सही उपयोग सुनिश्चित करने और बजट सरेंडर की स्थिति से बचने के निर्देश दिए।


अगली बैठक के लिए विशेष तैयारी

अगली समीक्षा बैठक के लिए 8 स्लाइड की प्रस्तुति तैयार करने को कहा गया, जिसमें उपलब्धियां, रैंकिंग, कमजोरियां और नवाचार शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!