City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

देशव्यापी हड़ताल का बोकारो में मिला-जुला असर, स्टील प्लांट के बाहर ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बोकारो में प्रदर्शन, स्टील कर्मियों की छुट्टियां रद्द, सेवाओं पर दिखा असर

बोकारो: देशव्यापी हड़ताल का असर बोकारो जिले में आंशिक रूप से देखा जा रहा है। खासकर बोकारो स्टील प्लांट और सीसीएल क्षेत्र में हड़ताल को लेकर हलचल बनी हुई है। सुबह से ही ट्रेड यूनियन नेताओं ने बोकारो स्टील प्लांट गेट के बाहर एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

हालांकि बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सेल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जिससे कार्य प्रभावित होने से बचाया जा सके। इसके बावजूद, यूनियनों के आह्वान पर कई कर्मचारी कार्यस्थल से अनुपस्थित दिखे।

इस हड़ताल का प्रभाव डाक सेवा, बैंकिंग सेवा और सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य कंपनियों पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। हड़ताल में शामिल यूनियन नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। भले ही आज बोकारो स्टील प्लांट में इसका आंशिक असर दिख रहा हो, लेकिन मजदूर धीरे-धीरे समझेंगे कि सरकार द्वारा बनाए गए नए श्रम कानून उनके हित में नहीं हैं।

हड़ताल को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है ताकि औद्योगिक कार्यों और ट्रांसपोर्टेशन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!