क्राइमझारखंडबोकारो

भतुआ गांव में अवैध बालू उत्खनन का खुलासा, खनन विभाग ने दर्ज कराई FIR

खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू उत्खनन के मिले पुख्ता सबूत

बोकारो। जिला खनन पदाधिकारी श्री रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भतुआ में दामोदर नदी तट से लगभग 700 मीटर दक्षिण में अवस्थित एक संदिग्ध स्थल पर अवैध बालू उत्खनन की शिकायत पर जांच की।

दो स्थलों पर मिला भारी मात्रा में अवैध उत्खनन का प्रमाण

निरीक्षण के दौरान टीम को ऐसे पुख्ता साक्ष्य मिले, जिससे यह सिद्ध होता है कि इलाके में मिट्टी को गहराई से खोदकर बालू निकाला जा रहा था। दो विभिन्न स्थलों पर मापी में यह पाया गया कि करीब 2,01,113 घनफीट मिट्टी तथा 2,68,532 घनफीट बालू का अवैध उत्खनन किया गया है।

प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

खनन टीम द्वारा हरला थाना में इस अवैध गतिविधि में संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है।

टीम में मौजूद अधिकारी

इस अभियान में जिला खनन पदाधिकारी के साथ खान निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार महतो, खान निरीक्षक श्री सीताराम टुडू, सहायक अवर निरीक्षक श्री सामंत हांसदा तथा हरला थाना पुलिस बल के अन्य कर्मी भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!